![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड
रिपोर्टर अमर सिंह यादव
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230427-WA0012.jpg)
सितारगंज तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर जेल कैंप रोड से अतिक्रमण हटाया इस दौरान अवैध रूप से लगाई गई मीट मछली की दुकानों को हटा दिया गया साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा अवैध कब्जा कर दुकान लगाने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा गुरुवार को तहसील प्रशासन में तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी और कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल एसएसआई विनोद फर्त्याल अतिक्रमण हटाने पहुंचे उन्होंने अवैध रूप से ठेली फड और मीट मछली की दुकानों को हटा दिया वही तहसीलदार ने बताया कि यहां काफी दिनों से अतिक्रमण था जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी यहां जाम भी लगा रहता है इस कारण कार्रवाई की गई है इधर कोतवाल ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा इस मौके पर एसआई इंद्र सिंह ढेला गोल्डी घुगतियाल सोनिका जोशी हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव चंद्रप्रकाश जगदीश लोहानी किरन कुमार मेहता आदि मौजूद रहे
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)