![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
कालाढूंगी नगर व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को दीपावली का पर्व धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने घरों के साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी पूजन किया। धनतेरस दीपावली पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दीपावली पर्व पर घरों के साथ ही दुकानें रोशनी से जगमग नजर आई। दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर के मुख्य मार्गो बाजारों में पुलिस फोर्स तैनात रहा। दीपावली पर्व पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। घरों प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन करने के पश्चात बच्चों के साथ ही नौजवानों बड़ो ने भी जमकर पटाखे छोड़ आतिशबाजी की। देर रात तक पटाखें की गूंज सुनाई दी। आसमान में आतिशबाजी का नजारा देखने काे मिला। दीपावली पर्व पर वार्डो व मुख्य चौराहे पर लोगों ने रंग-बिरंगी रंगोलियां उकेरकर दीप जलाए।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)