![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर – मोहम्मद ज़ाकिर अंसारी हल्द्वानी
हल्द्वानी – उत्तराखंड के हल्द्वानी में इन दिनों बच्चों की गुमशुदगी की ख़बरे तूल पर है। वर्तमान में भी हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के तीन नाबालिग़ बच्चों की गुमशुदगी की ख़बर चर्चा में है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/1000135765.jpg)
यह तीनों बच्चे बनभूलपुरा इलाके के अलग स्थानों के निवासी है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे बिना बताये कहीं चले गए। कुछ वक़्त इंतज़ार करने के बाद जब बच्चे वापस नही लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। जिसके बाद सभी ने पुलिस के पास जाने का रुख किया।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/1000135766.jpg)
पुलिस ने मामले को संगीनता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही शुरु की। लेकिन वर्तमान तक भी पुलिस के हाथो गुमशुदा बच्चों का कोई सुराग नही लगा। बच्चों की गुमशुदगी से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं थाना बनभूलपुरा पुलिस भी बच्चों को खोजने मे कोई कसर नही छोड़ रही है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2024/05/1000135764.jpg)
वहीं इस पूरे मामले पुलिस का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से कार्यवाही कर रही है जल्द ही तीनो बच्चो को खोज लिया जायगा।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)