रिपोर्टर-मुस्तजर फारूकी
कालाढूंगी मंडल में मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के सफल एक वर्ष पुरे होने पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर भाजपा नेता विकास भगत का स्वागत किया और कार्यकर्ताओं से 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कालाढूंगी भ्रमण को सफल बनाने का निवेदन किया।स्वागत कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ द्वारा विकास भगत के प्रवक्ता बनने पर फूल माला से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनाक्षी जंतवाल, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा नवीन पाण्डेय,अनुचित मोर्चा अध्यक्ष भुवन कुमार टम्टा, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जलाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इनायत अली और अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनने पर जसवीन्दर सिंह को भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने बधाईया और शुभकामनायें दी और सभी का शॉल ओड़ा कर स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक वर्ष का कार्यकाल सफल और बेमिशाल रहा है।विकास ने कार्यकर्ताओं से 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे को सफल बनाने की अपील की।विकास भगत ने कहा की कांग्रेस,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता और उनके प्रयासों से उत्तराखंड मे आयोजित हो रहे जी 20 समिट की सफलता से तिलमिला गई है।
भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जी 20 सम्मिट उत्तराखंड में सफलता पूर्वक आयोजित हुआ है जो कांग्रेस के गले से नहीं उतर रहा है।आज जी 20 सम्मिट हो जाने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन,योग और आध्यात्म को विश्व स्तर पर पहचान मिलेगी और राजस्व के नए द्वार खुलेंगे।विकास भगत ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्य को पचा नहीं पा रहे हैं। इस वजह से पूरी कांग्रेस पुष्कर सिंह धामी की छवि को खराब करने पर जुटी है परंतु जनता सब जानती है और आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को उसकी करनी का दंड देगी।भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने प्रियंका गाँधी द्वारा उनके परिवार को स्वघोषित शहीद कहने पर भी आपत्ति करते हुये कहा की पहले श्रीमती गाँधी को शहीद की परिभाषा पता होनी चाहिए। अगर उनको शहीद शब्द का अर्थ पता है तो क्यों उनके भाई विदेश की धरती पर शहीद सैनिको का अपमान करते है, क्यों उनके भाई सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाते है और क्यों उनके भाई और कांग्रेस सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर प्रश्न उठाते है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल ने कहा की विकास भगत एक जुझारू नेता रहे हैं। उनके प्रवक्ता बनने से कार्यकर्ताओ को भी बल मिलेगा क्यों की विकास भगत ज़मीन से जुड़े हुऐ कार्यकर्त्ता है।
जिला कोषाध्यक्ष प्रताप बोरा ने विकास भगत को शुभकामनायें देते हुऐ कहा की विकास भगत पार्टी और पुष्कर सिंह धामी सरकार के कार्यों को मिडिया और कार्यकर्ताओ के सहयोग से जनता तक ले जाए और उनका प्रचार प्रसार करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर क़तुरा ने विकास को शुभकामनायें देते हुऐ कहा की विकास ने भाजपा संगठन मे तमाम पदों पर प्रभावी कार्य किया है जिसको देखते हुऐ पार्टी ने विकास को प्रवक्ता का महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया है। और उनको विश्वास है की विकास अपने कार्यों का ईमानदारी से पालन करेंगेकार्यक्रम का संचालन विनोद बुडलाकोटी और हरीश मेहरा ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल बुडलाकोटी, मोहन सिंह खोलिया, महेन्द्र डिगारी, दीवान सिंह बिष्ठ, महमूद हसन बंजारा, विनोद बुडलाकोटी, हरीश मेहरा,जसवीन्दर सिंह, भगवान कुमटिया,नवीन पाण्डेय,जोगा मेहरा,मीनाक्षी जंतवाल, राजेंद्र जलाल, इनायत अली, मयंक मेहरा,भुवन कुमार, गिरीश गोस्वामी, कविता वालिया, ममता शाह, हेमा देउपा, शयम दत्त रखोलिया, भगवान तिवारी, मनीष आर्य,रेखा गुप्ता, इला बुडलाकोटी, शोभा कन्याल, गुड्डू चौहान, गिरीश पड़लिया समेत गणमान्य कार्यकर्त्ता और जनता उपस्थित रही।