


रिपोर्टर-मुस्तज़र फारूकी
कालाढूंगी। लामाचौङ में आयोजित बैठक में नैनीताल जिले की कबड्डी एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसमें हरक सिंह राणा को अध्यक्ष, मनमोहन बसेड़ा को महासचिव, कुंदन बसेड़ा को कोषाध्यक्ष, परमवीर सिंह पम्मा को चेयरमैन चुना गया तथा कुलदीप कौर, सतीश चंद्र, शिवानी बिष्ट को उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ऐरङा, अनीता ललिता बधानी व जितेंद्र सिंह को सचिव चुना गया। परमवीर सिंह पम्मा राज्य कबड्डी एसोसिएशन में उप सचिव का पद भी संभाल रहे हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव चेतन जोशी, अध्यक्ष महेश जोशी, मंडल अध्यक्ष कालाढूंगी विक्रम जंतवाल, चेयरमैन कालाढूंगी पुष्कर कत्यूरा, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, भुवन कुमार, कैप्टन लक्ष्मण सिंह देउपा, मोहन सिंह खोलिया, ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल, अनिल बिष्ट, विनोद बुढलाकोटी व गोपाल बुढलाकोटी आदि ने बधाई दी।

