![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्ट – समी आलम
इन दिनों नगर निगम कार्यालय के पीछे नहर कवरिंग का कार्य चल रहा है आज मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय और मेयर डा.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला निरिक्षण को पहुंचे इस बीच ड्रेनेज सिस्टम को लेकर नगर आयुक्त और लोनिवि के अधिकारियों के बीच हल्की बहस हो गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0004.jpg)
हलांकि इस बहस के बाद दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद मामला शांत हो गया। नगर आयुक्त ने बताया कि बहस की वजह सड़क में पानी के ड्रेनेज सिस्टम सहित घरों से हो रही पानी की निकासी को लेकर थी इस पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई ठोस प्लान नहीं बताया गया जिसको लेकर थोड़ा मतभेद हुआ हलांकि कमेटी के निरिक्षण में सारी चीजें स्पष्ट हो गई हैं और कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ होगा।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231124-WA0005.jpg)
उधर लोनिवि के अधिकारियों का कहना है कि काम पूरे नियमानुसार किया जा रहा है इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)