![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0033-1024x458.jpg)
रिपोर्टर- मोहम्मद ज़ाकिर अंसारी हल्द्वानी
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0005-4-1024x618.jpg)
*सराहनीय सेवा देने वाले अधिकारी हुए सम्मानित।*
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0030-1024x576.jpg)
आजादी के पावन पर्व *स्वतंत्रता दिवस* के अवसर पर आज नैनीताल पुलिस ने जनपद नैनीताल के सभी थानों, कार्यालयों तथा इकाइयों में *देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस* बड़ी धूमधाम से मनाया।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0031-458x1024.jpg)
इस अवसर पर *श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल* द्वारा *पुलिस लाइन नैनीताल* में ध्वजारोहण किया गया और सभी पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों को बधाई दी।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0033-1-1024x458.jpg)
*देश के गौरव तिरंगे झंडे* को सलामी सम्मान देकर स्वतंत्रता दिलाने वाले *महान स्वतंत्रता सेनानियों* तथा देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले *वीर योद्धाओं* का *स्मरण* किया गया। उनके द्वारा अपने वक्तव्य में सभी अधिनस्थों को एक महान और विकसित भारत बनाने के लिए *देश प्रेम की अलख जगाने* की बात कही गई। सभी को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था से लोकतंत्र की रक्षा करने के साथ *जनपद में शांति बनाए रखने व जिले को समृद्धवान बनाने* हेतु अपना अहम योगदान देने तथा देश को धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए अग्रणी होकर अपनी भागीदारी देने की शपथ दिलाई गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0034-1024x576.jpg)
इस महान पर्व के अवसर पर *डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, श्री हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री विपिन कुमार, Add.Sp (पुलिस टेलीकॉम)*, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ हल्द्वानी, श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआं, श्री नितिन लोहनी, सीओ भवाली, श्री बलजीत सिंह भाकुनी, श्री संजय गर्ब्याल, सीओ ट्रैफिक, श्री गौरव किरार मुख्य अग्निशमन अधिकारी नैनीताल समेत थाना प्रभारियों, अग्निशमन अधिकारियों द्वारा भी पुलिस कार्यालय, बहुदेशीय भवन हल्द्वानी, सीओ कार्यालयों, थानों और फायर स्टेशनों में अधीनस्थ पुलिस बल के साथ मिलकर तिरंगे को सलामी देकर शपथ ली गई।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0035-1024x683.jpg)
*आजादी के अमृत महोत्सव* में *“मेरी माटी मेरा देश”* अभियान के तहत *पर्यावरण संरक्षण* के उद्देश्य को साकार करने के लिए *पुलिस लाइन नैनीताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम* का भी आयोजन किया गया।
वृक्षारोपण के उपरांत एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा *पुलिस लाइन नैनीताल से पंत पार्क तक पैदल यात्रा* निकाली गई। जिसका नेतृत्व *डॉ जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ ट्रैफिक नैनीताल* द्वारा किया गया। नैनीताल पुलिस ने पैदल रैली के माध्यम से *देशभक्ति के नारों* तथा *भारत माता के जय घोष* के माध्यम से नैनीताल शहर के वातावरण को देशभक्तिमय और देशप्रेम की भावना से भर दिया। नैनीताल शहर के तमाम स्कूलों के छात्रों तथा स्थानीय जनता ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230815-WA0036-683x1024.jpg)
*🏅सम्मान/पुरुस्कार🏅*
💐इस अवसर पर आज *सराहनीय सेवा/विशिष्ट कार्य करने वाले* नैनीताल पुलिस के इन अधिकारी/कर्मियों को *श्री अशोक कुमार, डीजीपी उत्तराखंड* द्वारा *पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून* में *सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह “मैडल”* लगाकर तथा *नकद धनराशि भेंट कर* नैनीताल पुलिस को गौरवान्वित किया गया :–
🏅श्रीमती विभा दीक्षित , सीओ नैनीताल। *(विशिष्ट कार्य हेतु)*
🏅श्री त्रिभुवन सिंह, एएसआई नागरिक पुलिस। *(सेवा के आधार पर)*
🏅 कानि0 232 ना0पु0 चंदन नेगी। *(विशिष्ट कार्य हेतु)*
🏅 कानि0 196 ना0पु0 हरजीत सिंह। *(विशिष्ट कार्य हेतु)*
🏅 कानिहल्द्वानी
पु0 ललित राम। *(विशिष्ट कार्य हेतु)*
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)