![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230209-WA0011.jpg)
रिपोर्टर – समी आलम हल्द्वानी
उत्तराखंड – उत्तराखंड में पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं। मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इसी बीच आपको बता दें प्रदेश में सुबह सात बजे से 11 बजे तक 23.85 फीसदी मतदान हुआ है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मॉक पोल के दौरान 25 बैलेट यूनिट और 40 कंट्रोल यूनिट बदली गई। 70 बूथों पर वीवी पैट बदली गई है।
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2022/11/WhatsApp-Image-2022-11-05-at-1.44.10-PM.jpeg)
टिहरी – 23.23%गढ़वाल – 24.43%अल्मोड़ा – 22.21%नैनीताल – 26.46%हरिद्वार – 26.47%
सुबह 9:00 बजे तक पांच जिलों में यह रहा मतदान का प्रतिशत आपको बताते चलें सुबह 9:00 बजे तक उत्तराखंड में 10.54% मतदान हुआ था।
वहीं अब मतदान की रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है।
टिहरी – 10.23%गढ़वाल – 9.46%अल्मोड़ा – 10.13%नैनीताल – 9.83%हरिद्वार – 12.49%
![](https://corbetbulletin.com/wp-content/uploads/2023/08/Picsart_23-08-15_11-41-45-978.jpg)